फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुड़की निकाय चुनाव: 53 केंद्रों पर आज होगा मतदान, मैदान में मेयर के 10 और पार्षद के 212 प्रत्याशी

Thu, 21 Nov 2019 11:58 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की

सार

  • मेयर पद पर 10, जबकि पार्षद के लिए 212 प्रत्याशी आजमा रहे किस्मत
  • 40 वार्डों के 1, 40, 538 मतदाता आज 53 मतदान केंद्रों पर डालेंगे वोट
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में रुड़की शहर की सरकार चुनने का दिन आ पहुंचा है। शुक्रवार को नगर निगम चुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे। शहर के 1,40, 538 मतदाता निगम चुनाव में उतरे प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। मेयर पद पर 10 प्रत्याशियों के साथ ही 40 वार्डों में पार्षद पदों पर 212 प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं। मतदान सुबह आठ बजे शुरू हो जाएगा, जो शाम पांच बजे तक चलेगा। 

विज्ञापन

चुनाव के लिए 53 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। कुल 149 बूथों पर मेयर और पार्षद प्रत्याशियों के लिए वोट डाला जाएगा। मतदान समाप्ति के पश्चात मतपेटियों को सील कर मतगणना स्थल पर बनाए गए स्ट्रांग रूम में सुरक्षा व्यवस्था के बीच रखा जाएगा।

इससे पहले बृहस्पतिवार को मतदान एवं मतगणना कार्यों की सुरक्षा व्यवस्था के लिए डीएम दीपेंद्र चौधरी, एसएसपी सेंथिल अबुदई कृष्णराज एस, एडीएम भगवत किशोर मिश्रा, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नितिका खंडेलवाल ने बीएसएम इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेटों को दिशा निर्देश दिए। कहा कि, मतदान के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन

मेयर के यह प्रत्याशी हैं मैदान में

मयंक गुप्ता- भाजपा
राजेंद्र बाडी- बसपा
रिशु राणा- कांग्रेस
गौरव गोयल- निर्दलीय
अब्दुस्सलाम- आम आदमी पार्टी
आदेश त्यागी- निर्दलीय
सुभाष सैनी- निर्दलीय
दीपक कुमार- निर्दलीय
स्वाति कालरा- निर्दलीय 
नोट: निर्दलीय प्रत्याशी चंद्र प्रकाश बाटा ने भाजपा को समर्थन दे दिया था। 

ये पहचान पत्र साथ ले जाएं

सुबह आठ बजे मतदान शुरू होकर शाम पांच बजे तक जारी रहेगा। मतदाता सूची में आपका नाम है तो अपना पहचान पत्र भी साथ रखना होगा। यदि संबंधित मतदान केंद्र पर चुनाव करा रहे अधिकारियों की ओर से आपका पहचान पत्र मांगा जाता है तो वह आपको दिखाना होगा।

इसके बाद ही आप अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। पहचान पत्र के रूप में आपको निर्वाचन विभाग की ओर से जारी किया गया फोटो पहचान पत्र, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट, केंद्र या राज्य सरकार की किसी सरकारी नौकरी का सर्विस आइडेंटिटी कार्ड में से कोई भी एक पहचान पत्र दिखाना होगा।

कृष्णानगर वार्ड में सर्वाधिक मतदाता
नगर निगम चुनाव में सबसे ज्यादा मतदाता कृष्णानगर वार्ड में है। इस वार्ड से सर्वाधिक पांच पोलिंग बूथों पर कुल 5803 मतदाता मतदान करेंगे। इसमें 2993 पुरुष और 2810 महिलाएं मतदान करेंगे। वहीं, सबसे कम 822 मतदाता आईआईटी वार्ड से हैं। इसमें 437 पुरुष और 385 महिलाएं शामिल हैं। कृष्णानगर के लोग राजकीय प्राथमिक विद्यालय और पंचायत भवन शफीपुर के मतदान केंद्रों में पांच बूथों पर मतदान करेंगे जबकि आईआईटी के वोटर आदर्श बाल निकेतन के मतदान केंद्र के एक बूथ में मतदान करेंगे। भारत नगर वार्ड के दो मतदान केंद्रों पर भी पांच बूथों पर लोग मतदान करेंगे। 
विज्ञापन

मतगणना 24 को

मतदान के पश्चात आने वाली 24 नवंबर को मतगणना की जाएगी। मत पेटियां खुलने के बाद चुनाव में हार जीत को लेकर तस्वीर साफ हो जाएगी। मतगणना बीएसएम तिराहा स्थित बीएसएम इंटर कॉलेज में होगी। बताया जा रहा है कि 40 वार्डों के वोटों की गिनती का काम देर रात तक पूरा हो सकेगा।

बाहर से वोट डालने पहुंचे मतदाता
बाहरी प्रदेशों में नौकरी के लिए गए मतदाता अपनी पसंद का पार्षद और मेयर चुनने बृहस्पतिवार को घर पहुंच गए। देर रात तक मतदाताओं आने का सिलसिला जारी था। रुड़की के कई लोग दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, चेन्नई, चंडीगढ़, अंबाला, गुरुग्राम और पहाड़ी जिलों में नौकरी करते हैं। मतदान के लिए इन लोगों के रुड़की पहुंचने पर प्रत्याशी गुणाभाग में जुटे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें