फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्रैंडशिप डेः खूब जमा रंग जब मिल बैठे तीन यार

Mon, 05 Aug 2013 09:16 AM IST
देहरादून/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
भई बात दोस्ती निभाने की हो तो फिर भला दून के युवा कहां पीछे रहने वाले थे और दिन खासतौर पर फ्रैंडशिप डे को लेकर ही सेलिब्रेट किया जा रहा हो तो रंग तो जमना ही था। दून के बाजारों, पार्क और सड़कों पर फ्रैंडशिप ड़े को लेकर अलग ही उत्साह नजर आया।
विज्ञापन


फ्रैंड-शिप डे पर दोस्तों ने एक-दूसरे को बैंड बांधा और निकल पड़े घूमने। रविवार को शहरभर के लोगों ने फ्रैंडशिप डे मनाया। विशेषकर युवाओं में इस दिन को लेकर क्रेज दिखाई दिया। सबने अपने-अपने तरीके से इस दिन को इंजॉय किया।

रेस्तरां में जाकर केक काटा
रविवार यानी छुट्टी के दिन फ्रैंडशिप डे होने से युवाओं को मस्ती करने का मौका मिल जाता है। इस बार भी यूथ मिले, बैंड बांधे और शुरू हो गई मस्ती। किसी ने रेस्तरां में जाकर केक काटा तो किसी ने इकठ्ठे फिल्म देखकर इस लम्हें को कैद कर लिया।
विज्ञापन


कई दोस्त को पार्को में घूमने भी निकले। करनपुर निवासी हिमांशु ने इस दिन अपने काम से विशेष तौर पर छुट्टी ली। हिमांशु बताते हैं कि काम से बाहर दोस्तों के साथ एंजॉय करने के लिए तो एक बहाना ही काफी है।

फ्रैंडशिप बैंड बांधे
उन्होंने बताया कि अक्सर दोस्त अपने काम पर व्यस्त रहते हैं इसलिए आपस में मिल भी नहीं पाते, यही वजह रही कि प्लानिंग कर इस दिन सब एक ही दोस्त के घर पर मिले, गले लगे, फ्रैंडशिप बैंड बांधे और घर का ही खाना खाया।

राखी मलिक ने अपने ब्यूटी-पार्लर में ही सहेलियों को पार्टी दी। रूद्राक्ष ने तो अपने पापा को दोस्त बनाया हुआ है तो सुबह उठते ही सबसे पहले पापा को पीला गुलाब गिफ्ट किया। पापा को भी बदले में उसे गिफ्ट देना ही पड़ा।

ग्रीटिंग कार्ड्स और उपहारों की खरीद
मोना ने अपनी मम्मी को पीले गुलाबों का बुक्के गिफ्ट किया। रजनी अपने दोस्तों संग फिल्म देखकर आई। आर्चिज गैलरी के गौरव चावला ने बताया कि सुबह से शाम तक ग्रीटिंग कार्ड्स और उपहारों की खरीद चलती रही। अधिकतर लोगों ने गिफ्ट में टैडी को पसंद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें