गंगा में नहाने गए युवकों की तब जान पर बन आई जब एक ओर नदी का बहाव तेज हुआ और युवा बहने लगे। वही दूसरे किनारे हाथी मारने को तैयार था।
त्रिवेणीघाट स्थित नाव घाट पर नहाते समय नेपाली युवक बह गया। जान बचाने के लिए वह हाथ-पैर मारते हुए किसी तरह से बहत्तर सीढ़ी घाट के सामने गंगा के दूसरे किनारे पर पहुंच गया। इस दौरान त्रिवेणीघाट पर मौजूद लोगों ने आपदा राहत टीम को इसकी सूचना दी। टीम में शामिल जवान युवक को रेस्क्यू कर सकुशल त्रिवेणीघाट पर लाए।
कोतवाली पुलिस के मुताबिक देवेंद्र 40 पुत्र जीवनी तिरुवा निवासी नेपाल हाल निवासी नीलकंठ रविवार शाम करीब चार बजे त्रिवेणीघाट के समीप नावघाट पर गंगा में नहाने के लिए पहुंचा था। नहाते समय वह गंगा के तेज प्रवाह की चपेट आ गया। खुद को बचाने के लिए देवेंद्र पानी में हाथ-पैर मारते हुए गंगा के दूसरे किनारे पर पहुंच गया।