फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी के तेज बहाव में बहा अंत्येष्टि में गया युवक, एक पत्थर ने ऐसे बचाई उसकी जान

Fri, 19 Apr 2019 06:35 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क,अमर उजाला, गौचर
विज्ञापन
नदी में डूबे युवक को एसडीआरएफ ने बचाया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अलकनंदा नदी के किनारे किसी परिचित की अंत्येष्टि में शामिल होने के बाद नदी में नहाने गया युवक पांव फिसलने से नदी की तेज धार में बह गया। युवक ने नदी के बीचों-बीच एक पत्थर को पकड़ लिया और आधे घंटे तक जीवन से संघर्ष करता रहा। इसके बाद पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने युवक को नदी से सुरक्षित बहार निकाला।

विज्ञापन


सिदोली क्षेत्र के मूल्यागांव निवासी सोहन सिंह (29 वर्ष) पुत्र हरि सिंह, शुक्रवार सुबह 10.30 बजे चटवापीपल के पास अलकनंदा नदी घाट पर एक अंत्येष्टि में शामिल होने गया था। अंत्येष्टि के बाद वह नदी किनारे नहा रहा था कि इसी दौरान युवक का पांव फिसल गया और वह नदी की तेज धारा में बह गया।

Trending Videos
विज्ञापन

तभी उसने थोड़ी दूरी पर नदी में एक पत्थर को मजबूती से पकड़ दिया और करीब आधे घंटे तक तेज बहाव में फंसा रहा। साथ में गए अन्य लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी।

सूचना पर कर्णप्रयाग कोतवाली से एसएसआई नरेंद्र सिंह नेगी, विजय प्रकाश, गौचर चौकी से मुकेश पुरी, दिगपाल सिंह, हरेंद्र, एसडीआरएफ टीम के मंगल सिंह भाकुनी, दीपक भंडारी, देवेंद्र लाल आदि तत्काल मौके पर पहुुंचे। इसके बाद उन्होंने राहत बचाव कार्य शुरू किया और युवक को सुरक्षित नदी से बाहर निकाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें