फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑल वेदर रोड निर्माण कार्य चल रहा था तभी हुआ दर्दनाक हादसा, टैंकर की चपेट में आई बाइक

Fri, 19 Apr 2019 12:00 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लोहाघाट
विज्ञापन
घटना की जानकारी जुटाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तराखंड के लोहाघाट में खूना के पास टैंकर की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। युवक चंपावत के चक्कू गांव का बताया जा रहा है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक लोहाघाट नगर से करीब 7 किलोमीटर दूर खूना के पास टैंकर की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर लोहाघाट मोर्चरी में पहुंचा दिया। दुर्घटनाग्रस्त बाइक और टैंकर को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन

ऑल वेदर रोड निर्माण कार्य में लगा था टैंकर

पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को बाइक सवार दीपक 28 वर्ष पुत्र जगत सिंह निवासी चक्कू चंपावत अपाचे संख्या यूके03-5846 से लोहाघाट की ओर आ रहा था। इस दौरान वह ऑल वेदर रोड निर्माण कार्य में पानी का छिड़काव कार्य में लगे आरजीबी कंपनी के टैंकर संख्या यूके04 सीबी3831 की चपेट में आ गया।

हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद थानाध्यक्ष मनीष खत्री, एसआई देवेंद्र मेहता दल-बल के साथ मौके पहुंच गए। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी पहुंचा दिया। एसओ मनीष खत्री का कहना है कि घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है। दुर्घटनाग्रस्त बाइक और टैंकर को कब्जे में ले लिया है। उन्होंने बताया कि अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें