फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्स पावर बढ़ाने वाली जड़ी के चक्कर में बुझ गया इकलौता चिराग!

Mon, 19 May 2014 12:17 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, धारचूला (पिथौरागढ़)
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़ के उच्च हिमालयी क्षेत्र में यौन शक्तिवर्धक यारसागंबू जड़ी निकालने गए एक युवक की गहरी खाई में गिरकर मौत हो गई।
विज्ञापन


युवक पिथौरागढ़ डिग्री कॉलेज में बीए में पढ़ता था। इन दिनों छुट्टियां होने के कारण वह गांव के अन्य लोगों के साथ यारसागंबू निकालने गया था।

धारचूला के गाला गांव के लोग नजंग की पहाड़ी पर यारसागंबू की निकासी के लिए गए हुए थे।

हादसे से परिवार में कोहराम

शनिवार को नजंग के पास बर्फ में फिसलकर गाला निवासी संजय सिंह (22) पुत्र कुंदन सिंह करीब 1000 फीट गहरी खाई में गिर गया।

साथ चल रहे लोगों ने किसी तरह खाई से उसका शव निकाला। युवक अपने परिवार का इकलौता बेटा था। हादसे से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

जड़ी ढूंढने गए 21 लोग हुए थे लापता

यारसागंबू लाने को जाने वाले लोग हर साल इस तरह की घटनाओं का शिकार होते हैं।

पिछले साल आई आपदा के समय भी यारसागंबू की तलाश में गए 21 लोग लापता हो गए थे।

जिन इलाकों में यारसागंबू मिलती है वहां पर इन दिनों भारी मात्रा में बर्फ होती है। ऐसे में बर्फ में फिसलने की घटनाएं अक्सर होती रहती हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें