फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तरकाशी आपदा: सैलाब में बहे युवक का शव बरामद, 19 पहुंची मृतकों की संख्या, आठ लोग अभी भी लापता

Sat, 07 Sep 2019 10:09 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुरोला(उत्तरकाशी)
विज्ञापन
उत्तरकाशी में आपदा - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में आराकोट बंगाण क्षेत्र में आई आपदा के 19 दिन बाद नगवाड़ा से एक युवक का शव मिला है। अब क्षेत्र में आपदा से मरने वालों की संख्या 19 पहुंच गई है। जबकि आठ लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन


18 अगस्त को आराकोट बंगाण क्षेत्र के गांवों में बादल फटने से भारी नुकसान हुआ था। क्षेत्र के आराकोट, सनेल, माकुड़ी, टिकोची और नगवाड़ा में कई लोग लापता थे। जबकि राहत कार्यों में लगा एक हेलीकॉप्टर भी क्रैश होने से पायलट और इंजीनियर समेत तीन लोगों की मौत हो गई थी।

आपदा के बाद नौ लोग लापता थे। इनमें से एक युवक का शव बृहस्पतिवार को नगवाड़ा में मिला। एसडीआरएफ ने शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, नौगांव पहुंचाया। स्थानीय प्रशासन के अनुसार, युवक की शिनाख्त मोहसिन (18) पुत्र गुलजार निवासी तिमली विकासनगर, देहरादून के रूप में हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि आपदा के बाद से अब तक कुल 19 लोगों के शव बरामद हो चुके हैं। जबकि माकुड़ी गांव से सरोजनी देवी पत्नी उपेंद्र सिंह और सनेल से मीना देवी पत्नी पवन और तिलक लापता हैं।

इनके अलावा नगवाड़ा टिकोची बाजार से बही गाड़ियों में सलीम, रोशन और प्रवीण के साथ ही तीन गुर्जरों के भी लापता होने की सूचना स्थानीय प्रशासन ने दी है। आपदाग्रस्त क्षेत्र में सड़क आदि व्यवस्थाएं बहाल करने के साथ ही मलबे और नदी किनारे लापता लोगों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें