सहारनपुर चौक पर हादसे में मृत सूरज मन तिवारी को टक्कर मारने वाली कार को पुलिस ने मेरठ से बरामद कर लिया, जबकि चालक अभी फरार है। पुलिस ने हादसे में क्षतिग्रस्त कार के पार्ट्स के वर्कशाप से मिल गए।
शहर के चुक्खूवाला नई बस्ती निवासी सूरज मन तिवारी 21 अप्रैल को बाइक पर सवार होकर अपने घर जा रहा था। इसी दौरान सहारनपुर चौक पर तेजी से आई कार तिवारी को टक्कर मारकर फरार हो गई थी, जिसमें वह गंभीर रुप से घायल हो गए।
घायल को श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर 24 अप्रैल को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने भाई मनोज तिवारी की तरफ से अज्ञात कार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी। एसएसपी स्वीटी अग्रवाल ने इंस्पेक्टर की अगुवाई में टीम गठित कर कार का पता लगाने के निर्देश दिए।
हादसे में टूटी नंबर प्लेट के दो नबंर 93 मौके से बरामद हुए। इसी आधार पर विवेचना आगे बढ़ाई तो कार का नंबर पता चल गया। पुलिस ने मेरठ के सिविल लाइन क्षेत्र के 35 कैंटोनमेंट के एक मकान से बरामद कर ली।
हालांकि चालक हाथ नहीं लग पाया। बताया गया है कि हादसे के बाद चालक कार को जीएमएस रोड स्थित एक वर्कशाप पर ले गया, जहां पर क्षतिग्रस्त पार्ट्स बदले गए। पुलिस ने उन पार्ट्स को वर्कशाप से बरामद कर लिया है।