फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजधानी पर चढ़ा नरेंद्र मोदी का बुखार

Fri, 25 Apr 2014 11:04 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
चुनाव प्रचार सामग्री के बाजार पर भाजपा के पीएम इन वेटिंग नरेंद्र मोदी का बुखार चढ़ा है।
विज्ञापन


युवाओं को खूब भा रहे
उनके नाम पर टीशर्ट, मुखौटे, लाकेट सब कुछ हाथों-हाथ बिक रहे हैं। उधर, मुखौटों, बुकमार्क , कुशन आदि के सहारे राहुल गांधी का भी वार बाजार पर पड़ा है। यह मुखौटे युवा ग्राहकों को खास तौर पर भा रहे हैं।

पढ़ें, 'ओबामा की तरह मोदी के सिर पर भी सजेगा ताज'

इनकी कीमत 10 रुपए से लेकर 15 रुपए के बीच है। फर्क केवल कागज का है। चुनाव प्रचार की बात करें तो मुख्य पार्टियों भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस दोनों के ही चाबी के छल्ले, पेन, ब्रेसलेट बाजार में मौजूद हैं।
विज्ञापन


पढ़ें, भाजपा को इस आयरन लेडी से लेना होगा लोहा

ज्यादातर प्रचार सामग्री दिल्ली, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर से लाकर बेची जा रही है। कुछ पार्टी फैन्स तो अपने हाथों पर टैटू गुदवाने से भी पीछे नहीं हट रहे।

पलटन बाजार स्थित टैटू मेकर विशाल बताते हैं कि बाजू और कलाई पर कमल का फूल, हाथ का निशान तक बनवा रहे हैं।

विक्रेताओं के लिए ज्यादा फायदेमंद मोदी
विक्रेताओं के लिए नरेंद्र मोदी ज्यादा फायदे का सौदा बने हैं। इनकी फोटो छपे एक टीशर्ट की कीमत तकरीबन 200 रुपए है, यह दिल्ली से तकरीबन 125 रुपए में आ रही है।
विज्ञापन


पढ़ें, इस मुख्यमंत्री के घर से कूच कर गई ‘जवानी’

अगर आप पुराने खरीदार हैं तो लगभग 100 रुपए में भी आपको यह मुहैया हो सकती है। टीशर्ट को छोड़ बाकी चीजों पर इतना मार्जिन नहीं।

रंग चुनने का विकल्प टीशर्ट में नहीं
रंग चुनने का विकल्प भी अलबत्ता ग्राहकों के पास नहीं। यह फिलहाल केवल भगवा रंग में उपलब्ध हैं।

पढ़ें, बदरी-केदारनाथ धाम में मुश्किल हुए सभी काम

पलटन बाजार स्थित विक्रेता प्रतीक बताते हैं कि पार्टी का रंग होने के नाते मोदी की टीशर्ट केवल इसी रंग में मिल रही है। ग्राहकों के पास इसे रंगवाने का विकल्प तो मौजूद है ही।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें