फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल: कांग्रेस नेता ने कोतवाली के अंदर ही कांस्टेबल को जड़ा घूंसा, मुकदमा दर्ज

Wed, 09 Oct 2019 08:22 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लालकुआं (नैनीताल)
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

उत्तराखंड के नैनीताल में लालकुआं कोतवाली में तैनात कांस्टेबल को यूथ कांग्रेस नेता को कोतवाली परिसर में खड़े होने का कारण पूछना महंगा पड़ गया। इससे गुस्साए यूथ कांग्रेस के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष कमल दानू ने उसे घूंसा जड़ दिया।

 

कमल के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने और सरकारी कर्मचारी से मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया है। विकासपुरी निवासी रविंद्र जग्गी को किसी मामले में पूछताछ के लिए कोतवाली लाया गया था।

विज्ञापन


उसकी पैरवी के लिए सोमवार रात 12 बजे यूथ कांग्रेस नेता कमल अपने साथियों के साथ कोतवाली पहुंचा था। आरोप है कि इस दौरान कांस्टेबल पूरन कंबोज ने कमल से कोतवाली में खड़े होने का कारण पूछा तो वह उलझ गया और रविंद्र को छोड़ने की बात कहकर अभद्रता करने लगा।

विज्ञापन

पूरन कंबोज ने मामले में उच्चाधिकारियों से बात करने की सलाह दी तो कमल ने कोतवाली के अंदर ही पूरन के मुंह पर घूंसा जड़ दिया। पूरन ने शोर मचाकर अन्य पुलिस कर्मियों को बुलाया लेकिन तब कमल भाग चुका था। इसके बाद सिपाही की तहरीर पर कोतवाली में कमल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया गया।
 
पुलिस ने रात में ही कमल को गिरफ्तार करने के लिए कई स्थानों में दबिश दी लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। कोतवाल योगेश उपाध्याय ने बताया कि कमल के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें