फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा कांग्रेस ने किया एनआईओएस दफ्तर पर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान, एनआईओएस के दफ्तर पर प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि एनआईओएस की लापरवाही के चलते तमाम छात्र परेशान हैं। क्षेत्रीय कार्यालय के स्तर से समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र नेगी ने क्षेत्रीय निदेशक एसके तंवर से मुलाकात की और ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि छात्रों की ओरिजनल मार्कशीट जमा कराने के लिए अभिभावकों को नहीं बुलाया जाता। मार्कशीट जमा कराने पर कार्यालय की ओर से कोई रिसीविंग नहीं दी जाती। समय पर न तो परीक्षाएं हो रही हैं और न ही छात्रों को पुस्तकें उपलब्ध हो पा रही हैं। कार्यालय में अगर कोई छात्र फोन करके जानकारी मांगता है तो कोई फोन नहीं उठाता है और न ही टोल फ्री नंबर लगता है। अंक तालिकाओं में लगातार गड़बड़ियां सामने आ रही हैं। दूरदराज पहाड़ी क्षेत्रों के छात्र-छात्राओं के लिए भी किसी प्रकार की कोई अतिरिक्त सेवा प्रारंभ नहीं की गई है। उन्होंने मांग की कि छात्रों की सभी समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान किया जाए। अन्यथा युवा कांग्रेस उग्र आंदोलन करेगी। इस मौके पर प्रदेश महासचिव संदीप चमोली, प्रदेश सोशल मीडिया अध्यक्ष विजय रतूड़ी, प्रदेश प्रवक्ता आयुष सेमवाल, प्रदेश संयोजक राहुल प्रताप, जितेंद्र नेगी, कमल कांत, जिला प्रवक्ता अविनाश त्रिपाठी, अमनदीप सिंह बत्रा, एनएसयूआई प्रदेश महासचिव अभय कपूरा, जिला सचिव सुमित सिंह, जिला सचिव समीर खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें