सहसपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत फतेहपुर गांव में एक युवक ने गृह कलेश से तंग आकर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की।
शुक्रवार सुबह निवर्तमान ग्राम प्रधान दिनेश कुमार ने पुलिस को सूचना दी कि गांव विकास (36) पुत्र मान सिंह निवासी फतेहपुर ने घर पर ही फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। थानाध्यक्ष पीडी भट्ट ने बताया कि आसपास पूछताछ में पता चला है कि युवक शराब का आदि था। आए दिन घर में किसी न किसी बात को लेकर झगड़ता रहता था। बृहस्पतिवार रात सभी खाना खाकर घर में सोने चले गए। सुबह जब परिवार वालों की नींद खुली तो उन्होंने विकास के शव को फांसी से लटकते हुए देखा। बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत के सही कारण स्पष्ट हो सकेंगे।