पुलिस कंट्रोल रूम में तैनात पुलिसकर्मी ने लोकेशन की पहचान की। हरकी पैड़ी मुख्य प्रवेशद्वार पर तैनात एएसआई हरि प्रसाद व चौकी में सूचना दी। जल्द युवक की तलाश के निर्देश दिए गए।
एसपी सिटी ने बताया कि कुछ ही देर में खोजबीन करते हुए युवक को हरकी पैड़ी क्षेत्र से सुरक्षित ढूंढ लिया गया। युवक को समझाकर पुलिस चौकी हरकी पैड़ी लाया गया। परिजन के पहुंचने पर युवक को उन्हें सौंप दिया गया।