आईजी ने कांवड़ यात्रियों से अपील करते हुए कहा कि शांति व्यवस्था बनाए रखें और नियमों का पालन करते हुए गंगाजल भरकर अपने गंतव्य की तरफ रवाना होते रहें। उन्होंने बताया कि इस बार डाक कांवड़ 18 जुलाई से आनी शुरू हो जाएंगी।
इसके लिए यातायात प्लान तैयार किया गया है। डाक कांवड़ वाहनों के लिए वनवे सिस्टम बनाया गया है। वाया लक्सर कनखल से वाहनों का प्रवेश कराया जाएगा और सिंहद्वार से निकास व्यवस्था रहेगी। इस दौरान एसपी क्राइम एवं यातायात जितेंद्र मेहरा, एसपी सिटी पंकज गैरोला, एएसपी जितेंद्र चौधरी आदि मौजूद रहे।