साढे़ पांच साल से शिक्षा ग्रहण कर रहा था एजाज
जम्मू कश्मीर से धार्मिक शिक्षा हासिल करने आए छात्र की मौत दम घुटने से हुई है। लेकिन पुलिस इसके पीछे कई राज छिपे होने की संभावना जता रही है।
बारमूला, जम्मू कश्मीर निवासी छात्र एजाज अहमद (22) पुत्र गुलाम नबी मोहल्ला छीपियान स्थित जामा मस्जिद के मदरसे में रहकर साढे़ पांच साल से शिक्षा ग्रहण कर रहा था।
छह माह बाद उसे मौलवी की डिग्री मिलने वाली थी। खाली समय में वह मोहल्ले के बच्चों को उनके घर जाकर पढ़ाता था।