फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुड़कीः ससुराल आए युवक को बंधक बनाकर मारपीट, पुलिस कर रही जांच

Wed, 03 Apr 2019 03:53 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

पत्नी को ससुराल लेने आए एक युवक के साथ ससुरालियों ने बंधक बनाकर जमकर मारपीट कर दी। साथ ही उस पर जानलेवा हमला कर दिया। युवक ने शोर मचाया तो आसपास के लोगों ने उसकी जान बचाई। ससुरालियों ने युवक पर आरोप लगाते हुए पुलिस के हवाले कर दिया और उसके खिलाफ तहरीर दी। युवक ने ससुरालियों पर झूठे आरोप लगाने की बात कही। पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


लंढौरा निवासी एक युवक की सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित एक गांव निवासी युवती से शादी हुई थी। शादी के बाद ही युवक की किसी बात को लेकर ससुराल वालों से अनबन हो गई थी। मंगलवार की शाम युवक अपनी पत्नी को लेने ससुराल आया था। आरोप है कि ससुरालियों ने युवक के साथ अभद्रता कर दी। विरोध करने पर उसे बंधक बना लिया और मारपीट कर दी।

युवक ने भागने का प्रयास किया तो उसे पकड़कर एक कमरे में बंद कर दिया। आरोप है कि ससुरालियों ने उल्टा उसे फंसाने के लिए पुलिस को फोन कर दिया। साथ ही झूठे आरोप लगाते हुए उसे पुलिस के हवाले करते हुए तहरीर दे दी। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। मामले में छानबीन करने के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें