फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार: फोन पर बोला शख्स, 'मैं दाऊद इब्राहिम बोल रहा हूं, चंद घंटों में हरकी पैड़ी पर बम ब्लास्ट होगा'

Sun, 07 Jun 2020 11:59 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार

सार

  • शुक्रवार रात मुंबई पुलिस को एक युवक ने किया था फोन, हरकी पैड़ी उड़ाने की दी थी धमकी
विज्ञापन
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हेलो, मैं दाऊद इब्राहिम बोल रहा हूं। चंद घंटों में हरकी पैड़ी पर बम ब्लास्ट होगा। मुंबई पुलिस को मिली इस सूचना ने हरिद्वार पुलिस के होश फाख्ता कर दिए। रातभर हरकी पैड़ी पर चेकिंग चलती रही। सामने आया कि मानसिक रुप से कमजोर एक युवक ने यह फोन कॉल की थी, जिसे मुंबई पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन


शुक्रवार की देर रात दिल्ली पुलिस ने हरिद्वार पुलिस को सूचना दी कि मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम पर फोन कर एक शख्स ने कहा कि वह अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम बोल रहा है। चंद घंटों में हरकी पैड़ी पर विस्फोट होगा। यह जानकारी सामने आते ही हरकी पैड़ी की सुरक्षा व्यवस्था चौकस कर दी गई।

विज्ञापन

डॉग स्कवॉयड और बम निरोधक दस्ते ने की चेकिंग

एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय खुद हरकी पैड़ी पहुंच गई। डॉग स्कवॉयड और बम निरोधक दस्ते को भी चेकिंग में उतार दिया गया। इधर, हरिद्वार पुलिस ने मुंबई पुलिस से संपर्क साधा। सुबह होते होते मुंबई पुलिस ने कॉल करने वाले युवक को ढूंढ निकाला।

सामने आया कि युवक की मानसिक हालत ठीक नहीं है। यह जानकारी मिलने पर हरिद्वार पुलिस ने राहत की सांस ली। एसपी सिटी ने बताया कि युवक मुंबई के शोलापुर क्षेत्र का रहने वाला है। मुंबई पुलिस को ही युवक के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें