फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल: बैलपड़ाव में नहर के पास बैठी 14 साल की बच्ची को तेंदुए ने बनाया निवाला

Sun, 07 Jun 2020 09:30 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल)
विज्ञापन
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

नैनीताल में तराई पश्चिमी वन प्रभाग के बैलपड़ाव रेंज के लडुआगाड़ क्षेत्र में तेंदुए ने 14 साल की बालिका को मार डाला। घटना के वक्त वह गूल (नहर) के पास कंघी साफ कर रही थी।

विज्ञापन


तराई पश्चिमी वन प्रभाग के डीएफओ हिमांशु बागरी ने घटना पर दुख जताते हुए कहा कि पीड़ित परिवार को मुआवजा दिया जाएगा तथा तेंदुए को पकड़ने के लिए कैमरा ट्रैप के अलावा पिंजरा भी लगाया जा रहा है।

बैलपड़ाव रेंज के चूनाखान के मदनबेल गांव निवासी दान सिंह का परिवार जंगल के किनारे झोपड़ी में रहता है। दान सिंह की आठवीं में पढ़ने वाली बेटी ममता (14) शनिवार शाम करीब पांच बजे घर से कुछ दूरी पर गूल में कंघी साफ कर रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

तभी तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। बच्ची की चीख सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक तेंदुआ उसे जंगल की ओर ले जा चुका था। सभी लोगों ने लड़की कोे ढूंढा। करीब आधे घंटे बाद जंगल में उसका शव मिला।

सूचना पर बैलपड़ाव रेंजर संतोष पंत, एसडीओ शिशुपाल सिंह रावत मोके पर पहुंचे। लोगों ने उनका घेराव कर दिया। उनका कहना था कि तेंदुआ कई दिनों से दिखाई दे रहा है। कई बकरियों को निवाला बना चुका है।

लोगों को शांत कराने के बाद कालाढूंगी एसओ दिनेश महंत ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। ममता दो भाइयों योगेश और दीपक की इकलौती बहन थी। दोनों भाइयों, मां रामवती और पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें