फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने धर्म को लेकर whatsapp पर किया आपत्तिजनक पोस्ट, फिर लोगों ने ऐसा किया हाल

Sun, 06 Aug 2017 12:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
युवक ने सोशल मीड‌िया पर धर्म व‌िशेष को लेकर आपत्त‌िजनक पोस्ट कर द‌िया। इसके बाद जैसे ही मैसेज वायरल हुआ वहां लोगों ने जमकर बवाल काटा।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर मैसेज भेज एक धर्म विशेष के प्रति विद्वेष फैलाने और क्षेत्र का सौहार्दपूर्ण माहौल खराब करने का प्रयास करने के आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने उक्त आरोपी युवक के घर में डेरा डाला हुआ था।  

2 अगस्त को नजीबाबाद निवासी वसीम अख्तर सलमानी ने सोशल मीडिया (व्हाट्सएप) पर बने श्रीनगर बाजार ग्रुप में एक मैसेज भेजा था। इसमें दो समुदायों के बीच विद्वेष फैलाने वाला मैसेज पोस्ट किया गया था।
विज्ञापन


इस पर शहर के व्यापारियों ने उक्त युवक के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। आरोपी की नजीबाबाद शानपुर में रेडीमेड गारमेंट्स की दुकान है। आरोपी युवक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दो दिन से आरोपी के घर पर डेरा डाले हुए थी।
विज्ञापन


शनिवार को पुलिस टीम ने युवक को नजीबाबाद क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाल एनएस बिष्ट ने बताया कि आरोपी युवक को कोतवाली लाया जा रहा है, जहां से उसे कोर्ट में पेश कर दिया जाएगा।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें