फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: सहारनपुर से चरस लेकर आया युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में नेहरू कॉलोनी पुलिस ने 511 ग्राम चरस के साथ युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह सहारनपुर के देवबंद से चरस लेकर देहरादून पहुंचा था और इसे स्थानीय लोगों को बेचने की फिराक में था। पुलिस की चेकिंग के दौरान वह अंडरपास के पास पकड़ा गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, 29 अगस्त की रात नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस बाईपास फ्लाईओवर अंडरपास के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान संदिग्ध युवक को रोककर पूछताछ की गई। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 511 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपी की पहचान रिहान (30) निवासी पठानपुरा खंड-4, देवबंद, सहारनपुर के रूप में हुई। पुलिस जांच में आरोपी का पूर्व आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। वह वर्ष 2024 में दिल्ली क्राइम ब्रांच के एनडीपीएस एक्ट के मामले में जेल जा चुका है। उसके खिलाफ थाना नेहरू कॉलोनी में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस अब उसके नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें