फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवकों ने लगाया जबरन किन्नर बनाने का आरोप, मारपीट कर मंगाई जा रही बधाई

Fri, 17 Jan 2020 06:11 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की

सार

  • पुलिस का कहना किन्नरों के दो पक्षों के बीच आपसी विवाद का मामला 
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुड़की में युवकों को जबरन किन्नर बनाने का मामला प्रकाश में आया है। किन्नर बने युवकों ने कुछ किन्नरों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इस मामले में उन्होंने पुलिस से जांच कर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


उधर, पुलिस का कहना है कि किन्नरों का पिछले कई दिनों से बधाई के क्षेत्र को लेकर विवाद चल रहा है। इस मामले में पुलिस की ओर से कार्रवाई भी की गई है। अगर ऐसा है तो मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

शहर में पिछले कई दिनों से किन्नरों के दो पक्षों में बधाई के क्षेत्र को लेकर विवाद चला आ रहा है। विवाद में कुछ दिन पहले किन्नरों में शेखपुरी में जमकर मारपीट भी हुई थी। मारपीट में कुछ किन्नर भी घायल हो गए थे। पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए तीन किन्नरों का शांतिभंग में चालान कर दिया था।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

अब किन्नर के पुराने विवाद में नया मामला सामने आया है। यह मामला है कि कुछ युवकों को जबरन किन्नर बनाने का है। कुछ किन्नरों ने आरोप लगाया कि वह पहले पुरुष थे और किन्नरों के यहां नौकरी करते थे, उन्हें जबरन किन्नर बनाया गया है।

आरोप है कि किन्नर बनाकर उनसे जबरन बधाई मंगवाई जाती है। इतना ही नहीं उन्हें शहर से दूसरी जगह भी बधाई के लिए जबरन भेजा जाता है। ऐसा न करने पर उनके साथ मारपीट की जाती है। युवक से किन्नर बनने वालों ने पुलिस से मामले में जांच कर कार्रवाई की मांग की है।

उधर, इस मामले में सीओ रुड़की चंदन सिंह बिष्ट का कहना है कि किन्नरों में आपसी विवाद चल रहा है। आरोपों की जांच की जा रही है। किन्नरों में कुछ दिन पहले बधाई के क्षेत्र को लेकर मारपीट हुई थी, जिसमें किन्नरों के खिलाफ कार्रवाई की गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें