फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या हुआ, जब लाइफ जैकेट उतारकर युवक ने झील में लगा दी छलांग

Thu, 25 May 2017 01:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भीमताल 
विज्ञापन
विज्ञापन
झील में नौका विहार कर रहे युवक ने अचानक लाइफ जैकेट खोलकर झील में छलांग लगा दी। एसडीआरएफ की टीम ने स्थानीय लोगों के साथ युवक की तलाश की लेकिन देर शाम तक उसका कहीं पता नहीं चला।
विज्ञापन


बोट स्टैंड के पास मिले युवक के बैग से बरामद हुए सामान से उसकी पहचान प्रह्लाद कुंवर (27) पुत्र स्व. दान सिंह निवासी जगदंबा कॉलोनी बेड़ीनाग (पिथौरागढ़) निवासी के रूप में हुई। युवक की तलाश अब बृहस्पतिवार सुबह फिर से की जाएगी। 

बुधवार सुबह करीब 8:30 बजे एक युवक कंधे पर बैग लटकाए ठंडी सड़क स्थित बोट स्टैंड के पास पहुंचा और नाव चालक संदीप से नौका विहार कराने को कहा। बताया जाता है कि जैसे ही नाव झील के बीच में पहुंची युवक ने संदीप को किराए के रूप में पांच सौ का नोट दिया।
विज्ञापन


इसके बाद लाइफ जैकेट खोलते हुए नाव चालक संदीप को बताया कि वह झील में कूदने जा रहा है और अगर उसने बचाने की कोशिश की तो वह उसे भी डुबो देगा। इसके बाद वह झील में कूद गया। युवक के झील में छलांग लगाते ही संदीप ने शोर मचाना शुरू किया।
 
विज्ञापन

कारणों का नहीं लग पा रहा पता

उसका शोर सुन बोट स्टैंड पर मौजूद लोग जब तक मौके पर पहुंचते, युवक डूब चुका था। सूचना पर थानाध्यक्ष एसके गंगवार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने जानकारी लेने के बाद एसडीआरएफ की टीम को मौके पर बुलाया। सुबह करीब 11 बजे पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने युवक की दिनभर तलाश की, लेकिन युवक का पता नहीं चला। 

बाद में बोट स्टैंड के पास मिले युवक के बैग की तलाशी लेने पर उसमें से अस्पतालों की फटी हुई कुछ पर्चियां और अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट, बिना सिम के दो मोबाइल और युवक की फोटो बरामद हुई। थानाध्यक्ष ने बताया कि फोटो के आधार पर थाने में तैनात और बेड़ीनाग निवासी कांस्टेबल बृजेश ने युवक की पहचान प्रहलाद कुंवर (27) पुत्र स्व. दान सिंह निवासी जगदंबा कॉलोनी बेड़ीनाग के रूप में की।

उसकी दो बहनों की शादी हो चुकी है और घर में सिर्फ बुजुर्ग मां ही है। पता चला है कि बुधवार सुबह ही प्रहलाद हल्द्वानी स्थित अपनी बहन के घर से बेड़ीनाग के लिए रवाना हुआ था। परिजनों से हुई बातचीत के बाद पुलिस ने बताया कि युवक मानसिक रूप से परेशान था। संभवत: इसी परेशानी के चलते युवक ने झील में छलांग लगा ली। सूचना पर युवक के परिजन देर शाम को भीमताल पहुंच गए थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें