नारायणबगड़ के जंगल में मवेशियों के लिए चारा-पत्ती लेने गई एक 28 वर्षीय युवती की हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
नारायणबगड़ के जंगल में मवेशियों के लिए चारा-पत्ती लेने गई एक 28 वर्षीय युवती की हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम सनेड़ निवासी कविता (28 वर्ष), पुत्री पदम सिंह जंगल में चारा-पत्ती लेने गई थी। इसी दौरान पेड़ के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गई। परिजन तथा स्थानीय लोग उसे तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणबगड़ लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
नारायणबगड़ चौकी प्रभारी देवेंद्र कुमार भारती ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए उपजिला चिकित्सालय कर्णप्रयाग भेज दिया है। छोटी दिवाली के दिन हुए इस दर्दनाक हादसे से मृतका के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।