फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरफ्तार, पुलिस ने झांसी से पकड़ा, जेल में ही मनेगी साहू की दिवाली

Sat, 07 Nov 2026 05:13 PM IST
Renu Saklani माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति की गिरफ्तारी के लिए पुलिस करीब 25 दिनों से दबिश दे रही थी। आखिरकार पुलिस ने साहू को गिरफ्तार कर लिया। एसपी देहात जया बलोनी की अध्यक्षता में बनी एसआईटी मामले की विवेचना कर रही है। 

विज्ञापन
गिरधारी लाल साहू - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या से जुड़े चार कंपनियों में निदेशक पद से हटाने के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी उनके पति गिरधारी लाल साहू और उसके भतीजे सतेंद्र राठौर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। साहू की दीवाली अब जेल में ही मनेगी। साहू के खिलाफ उत्तर प्रदेश के बरेली और उत्तराखंड में करीब 50 मुकदमे दर्ज हैं। कई बार वह पहले भी जेल जा चुका है।

मंत्री रेखा आर्या ने अपने पति गिरधारी लाल साहू के खिलाफ गत 15 अक्तूबर को कैंट थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोप है कि साहू पहले से शादीशुदा है। यह बात उसने शादी के वक्त छुपाई थी। इसके बाद से वह मंत्री रेखा आर्या को लगातार प्रताड़ित भी करता आ रहा था।

विज्ञापन


यही नहीं उसने धोखाधड़ी कर मंत्री रेखा आर्या को अपनी कंपनियों से बाहर भी कर दिया था। इसके लिए उसने उनके जाली हस्ताक्षर किए थे। इस प्राथमिकी की विवेचना के लिए एसपी देहात जया बलोनी की अध्यक्षता में एक एसआईटी का गठन किया गया था। एसआईटी ने साहू के कई करीबियों से भी पूछताछ की। गिरधारी का आपराधिक इतिहास खंगाला गया तो पता चला कि उसके खिलाफ बरेली और अन्य जिलों में करीब 50 मुकदमें चल रहे हैं।

ये भी पढे़ं...युवाओं के लिए अच्छी खबर: उत्तराखंड लोअर पीसीएस में भर्ती का मौका, आवेदन शुरू, जानें पूरी डिटेल

साहू की तलाश में कई दिनों तक उसके दर्जनों ठिकानों पर एसआईटी ने दबिश दी लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। इस बीच खबरें आई कि वह नेपाल भाग चुका है। इसके बाद पुलिस ने नेपाल की एजेंसियों से भी संपर्क साधे। अब सामने आई जानकारी के मुताबिक पुलिस ने साहू को यूपी के झांसी से गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें