फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड के युवाओं में बीएड के प्रति रुचि हुई कम, आधी सीटें खाली

Wed, 22 Aug 2018 08:00 AM IST
नवीन सक्सेना, अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
- फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन

अब युवाओं में बीएड करने के प्रति रुचि कम हो रही है। इस बार कुमाऊं भर में बीएड की 50 फीसदी सीटें अभी तक नहीं भर सकी हैं। इस पर विवि प्रशासन ने खाली सीटों पर प्रवेश के लिए 23 अगस्त को कमेटी की बैठक बुलाई है।

विज्ञापन


कुमाऊं के 49 राजकीय महाविद्यालय और निजी शिक्षण संस्थानों में बीएड पाठ्यक्रम संचालित हो रहा है। कुमाऊं विवि की ओर से अप्रैल में बीएड प्रवेश परीक्षा कराई गई थी। इसमें आठ हजार में से 6200 अभ्यर्थी सफल हुए थे। कॉलेज आवंटित करने के लिए जुलाई में ऑनलाइन काउंसिलिंग की गई और चयनित अभ्यर्थियों को दस अगस्त तक दाखिला लेना था। 

राजकीय महाविद्यालय में सरकारी फीस कम होने के चलते वहां तो सीटें भर गईं लेकिन राजकीय महाविद्यालय के सेल्फ फाइनेंस और निजी शिक्षण संस्थानों में शुल्क अधिक होने के कारण वहां सीटें 50 फीसदी ही भर सकीं है। विवि ने सभी संस्थानों से 14 अगस्त को सीटों की स्थिति के बारे में रिपोर्ट मांगी थी। इससे पता लगा कि अब तक सीटें नहीं भर सकी हैं।
विज्ञापन


‘हम देंगे एडमिशन में डिस्काउंट’
हल्द्वानी। कुछ निजी शिक्षण संस्थान बीएड की सीटें भरने के लिए अभ्यर्थियों को घर से बुला रहे हैं। इन संस्थानों से अभ्यर्थियों को फोन किए गए और उनके संस्थान में प्रवेश लेने पर डिस्काउंट देने तक की स्कीम बताई। इसके लिए कुछ संस्थानों ने अपने एजेंट तक लगाए हैं। 

बीएड की काफी सीटें अभी खाली हैं। इस संबंध में 23 अगस्त को प्रवेश समिति की बैठक बुलाई है। बैठक में तय किया जाएगा कि खाली सीटों पर प्रवेश किस तरह किए जाएंगे। 
विज्ञापन

- प्रो. आरएस पथनी, संयोजक बीएड प्रवेश समिति कुमाऊं विवि

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें