फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्धा को बचाने के प्रयास में युवक भी डूबा

Wed, 21 Aug 2013 08:15 AM IST
अमर उजाला, आलोक पंवार, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
बहत्तर सीढ़ी घाट पर गंगा में नहाते समय पानी के तेज बहाव में आकर डूब रही एक वृद्ध महिला को बचाने के प्रयास में एक युवक भी बह गया। पुलिस ने पानी में लापता वृद्धा और युवक की तलाश में रेस्क्यू अभियान चलाया, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल सका।
विज्ञापन


मंगलवार अपराह्न वृद्ध महिला गंगा स्नान के लिए हरिद्वार मार्ग स्थित बहत्तर सीढ़ी घाट पर आयी थी। नहाते समय अचानक पैर फिसलने से पानी के तेज बहाव की चपेट में आकर डूबने लगी।

खुद को संकट में देख वृद्धा ने शोर मचाया। इस बीच घाट किनारे दोस्त के साथ बैठा एक युवक जान की परवाह किए बिना वृद्धा को बचाने के लिए गंगा में कूद पड़ा।

ज बहाव की चपेट में आकर डूब गया
बताया जा रहा है कि वृद्धा को बचाने के प्रयास में वह भी तेज बहाव की चपेट में आकर डूब गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंगा में सर्च आपरेशन चलाया, लेकिन गंगा में डूबी वृद्धा और युवक का कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन


पुलिस ने वृद्धा की पहचान कृष्णा रानी (75) पत्नी स्व. मनमोहन लाल निवासी जालंधर सिटी, पंजाब और युवक गणेश बड़थ्वाल (27) पुत्र पृथ्वीदत्त निवासी राजीवग्राम, ढालवाला के रूप में कराई।

रक्षाबंधन के लिए छुट्टी पर आया था
पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक गंगा में लापता गणेश नोएडा में प्राइवेट जॉब करता है और रक्षाबंधन के लिए छुट्टी लेकर घर आया था। वह दो शादीशुदा बहनों और दो भाइयों में सबसे छोटा है। परिजनों में मातम छा गया।

वृद्धा भांजे के यहां आयी थी
नहाते समय गंगा में डूबी वृद्धा जालंधर से यहां हीरालाल मार्ग स्थित अपने भांजे सतीश छाबड़ा के यहां सोमवार को आयी थी। मंगलवार को वह हरिद्वार मार्ग स्थित कालड़ा भवन में किसी परिचित से मिलने की बात कहकर घर से निकली थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें