फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहासुनी पर युवक को चलती ट्रेन से फेंका

Sun, 05 Apr 2015 07:34 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, लंढौरा
विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार को लंढौरा रेलवे स्टेशन के पास एक युवक को कुछ युवकों ने विवाद होने पर चलती ट्रेन से नीचे फेंक दिया।
विज्ञापन


यह घटना देहरादून से सहारनपुर जाने वाले डीएलएस पैसेंजर ट्रेन में हुई। घायल युवक को पहले सरकारी अस्पताल इसके बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। घटनाक्रम के मुताबिक रविवार को देहरादून से सहारनपुर जाने वाले डीएलएस पैसेंजर ट्रेन में दो पक्षों के बीच झगड़ा हो गया।

जैसे ही ट्रेन करीब साढ़े 12 बजे लंढौरा रेलवे स्टेशन के पास पहुंची तो अचानक ही आरोपियों ने एक युवक को चलती ट्रेन से नीचे फेंक दिया। युवक रेलवे ट्रैक पर गिरने से ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे उसका एक पैर गंभीर रुप से जख्मी हो गया।
विज्ञापन

ट्रेन के वहां से निकलने के बाद स्टेशन अधीक्षक बीएल मीणा ने युवक को घायल हालत में रेलवे ट्रेक पर पड़े हुए देखा। इसके बाद एंबुलेंस 108 को मौके पर बुलाया गया। घायल युवक को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


घायल युवक का नाम राजेश (35) पुत्र ज्योति निवासी झबरेड़ी थाना झबरेड़ा बताया गया है। युवक ने पुलिस को बताया कि वह लक्सर से ट्रेन में रुड़की आ रहा था। ट्रेन में विवाद होने पर कुछ युवकों से उसका झगड़ा हो गया। जिसके बाद युवकों ने उसे चलती ट्रेन से नीचे फेंक दिया। युवक को सरकारी अस्पताल से हायर सेंटर रेफर किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें