फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋषिकेशः गंगा में डूबा सोनीपत का सैलानी

Sun, 05 Apr 2015 07:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश के महादेव चट्टी में गंगा स्नान के दौरान सोनीपत का एक पर्यटक तेज बहाव की चपेट में आकर डूब गया।
विज्ञापन


सूचना पर जल पुलिस और गोताखोरों ने रेस्क्यू अभियान चलाया, लेकिन अंधेरा होने तक कोई सुराग नहीं लगा था। पर्यटक तीन रिश्तेदारों के साथ यहां एक कैंप में ठहरा था।

पुलिस के मुताबिक राकेश नागपाल (32) पुत्र बलवंत नागपाल निवासी रेलवे कॉलोनी, गोहाना, सोनीपत (हरियाणा) अपने तीन रिश्तेदार दीपक बाजवा(30), कशिश(22) और विशाल (25) के साथ शनिवार को तीर्थनगरी घूमने आया था।
विज्ञापन


चारो महादेव चट्टी स्थित एक कैंप में रुके थे। रविवार दोपहर बीच कैंप के पास सभी गंगा में नहाने के लिए चले गए। नदी में उतरने के बाद राकेश तेज बहाव की चपेट में आकर बहने लगा।
विज्ञापन


तट पर मौजूद पर्यटकों ने बचाने की कोशिश की, लेकिन देखते ही देखते वह तेज धारा में ओझल हो गया। लोगों ने तुरंत लक्ष्मणझूला पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची जल पुलिस और गोताखोरों ने राफ्ट के जरिए मौके पर उसकी खोजबीन की। लक्ष्मणझूला थाना प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि काफी तलाश के बावजूद युवक का पता नहीं चला है। अभियान सोमवार भी जारी रहेगा। परिजनों को सूचना दे दी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें