फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टौंस नदी में मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
पुनिंग गांव से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए युवक का शव शनिवार को सातवें दिन नराया गांव के पास टोंस नदी में मिला। राजस्व पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पुनिंग गांव निवासी कल सिंह (35) पुत्र दलीप सिंह बीती 13 जुलाई को संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गया था। बीते रविवार को उसके कपड़े और जूते मीनस के पास टौंस नदी के किनारे मिले थे। इसके बाद से ही युवक के टौंस नदी में डूबने की आशंका जताई जा रही थी। राजस्व पुलिस लगातार युवक की तलाश कर रही थी। जल पुलिस की मदद से भी युवक को खोजा जा रहा था, लेकिन युवक का कुछ पता नहीं चल सका। शनिवार को युवक का शव मीनस से करीब सात किमी दूर नराया के पास टौंस नदी से बरामद हुआ। कल सिंह के भाई जय सिंह ने शव की पहचान की। राजस्व उपनिरीक्षक दीपक कौशल ने बताया कि पंचनामा के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है। इस मौके पर राजस्व उपनिरीक्षक रोशन लाल, ईश्वरी दत्त मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें