I
I
पुलिस ने आरोपी लोडर चालक के खिलाफ दर्ज किया गैर इरादतन हत्या का मुकदमा
I
Iआपसी विवाद में लोडर पर लटके युवक की गिरने से मौत हो गई। युवक लोडर को रोकने के लिए खिड़की से लटका था। पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।I
Iएसएसपी अजय सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में नकुड़ सहारनपुर के गांव भैरमऊ के रहने वाले सन्नी कुमार ने शिकायत की है। सन्नी ने बताया कि उनका छोटा भाई जोगिंद्र कुमार सात साल से देहरादून में रह रहा था। जोगिंद्र की यहां बड़ोवाला में हीरा सिंह मोहल्ला में योगी सर्विस सेंटर नाम से बाइक रिपेयरिंग की दुकान है। वह सोमवार रात करीब 11 बजे दुकान बंद कर रहा था। उसी वक्त एक लोडर वाहन चालक मोनू वहां आया। दोनों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इस पर मोनू वहां से लोडर लेकर जाने लगा। उसे पकड़ने के लिए जोगिंद्र लोडर की खिड़की पर लटक गया।
I
Iमोनू ने लोडर रोकने के बजाय आगे बढ़ाता चला गया। करीब 500 मीटर आगे जाकर उसने जोगिंद्र को सड़क पर गिरा दिया। इससे जोगिंद्र को गंभीर चोटें आईं। उसे अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। एसएसपी ने बताया कि इस मामले में गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी मोनू को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे बृहस्पतिवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।I