फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri Accident: स्कूटी गहरी खाई में गिरने से सवार युवक की मौत, एसडीआरएफ की टीम ने बरामद किया शव

Wed, 19 Nov 2025 12:57 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
स्कूटी खाई में गिरी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

स्कूटी गहरी खाई में गिरने से सवार एक युवक की मौत हो गई। थाना नरेंद्रनगर से सूचना मिली कि दुवाधार के पास एक स्कूटी गहरी खाई में गिर गई है। एसआई सुरेंद्र सिंह नेगी के नेतृत्व में एसडीआरएफ की टीम पोस्ट ढालवाला से तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

विज्ञापन


घटनास्थल पर पहुंचकर स्थानीय पुलिस द्वारा बताया गया कि उक्त व्यक्ति रात में लगभग सौ.मीटर गहरी खाई में गिर गया था, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। एसडीआरएप एवं फायर सर्विस टीम द्वारा मृतक के शव को गहरी खाई से बाहर निकालकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: पूर्व विधायक चैंपियन का बेटा आज हो सकता है पुलिस के सामने पेश, पूछताछ के लिए सवालों की सूची तैयार
विज्ञापन


मृतक की पहचान हरेंद्र सिंह पुंडीर (34) पुत्र शूरवीर सिंह पुंडीर निवासी ग्राम सोनी, हिंडोलाखाल, टिहरी के रूप में हुई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें