फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर-हर गंगे बोलते हुए युवक ने टावर से लगाई छलांग, मुंह के बल गिरते ही मौत

Sun, 10 Dec 2017 08:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,नानकमत्ता
विज्ञापन
मोबाइल टॉवर - फोटो : demo pic
विज्ञापन
डैमपार के एक गांव में हर-हर गंगे बोलते हुए एक युवक ने 120 फीट ऊंचे मोबाइल टावर से छलांग लगा दी। मुंह के बल टावर के पास खेत में गिरने से युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन


मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। परिजनों के समझाने पर उतर तो आया, लेकिन फिर गांव के ही दूसरे टावर पर जा चढ़ा। एसडीएम और पुलिस जब तक वहां पहुंचकर कुछ करते कि युवक ने टावर से छलांग लगा दी।

पुलिस घायल युवक को अपने वाहन में लादकर अस्पताल के लिए दौड़ पड़ी। रास्ते में 108 वाहन मिलने पर उसे सौंप दिया। 108 अस्पताल पहुंची तो चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

 
शनिवार को नानकसागर पार बसे ग्राम ऐचता निवासी जगदीश सिंह राणा (28) पुत्र बलवंत सिंह राणा सुबह करीब 7:30 बजे घर के आहते में लगे वोडाफोन के मोबाइल टावर पर चढ़ गया। परिजनों के समझाने के बाद इस टावर से नीचे उतर आया। डेढ़ घंटे बाद करीब 9 बजे वह  परिजनों को चकमा देकर घर के पास ही खड़े आइडिया के करीब 120 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर जा चढ़ा।
   
विज्ञापन

युवक पिछले छह साल से मानसिक बीमारी से था ग्रस्त

मौत
इससे गांव में हड़कंप मच गया और ग्रामीणा का हूजूम मौके पर उमड़ पड़ा। उपजिलाधिकारी सितारगंज विनोद कुमार व थाने के एसआई ललित चौधरी पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। उपजिलाधिकारी व पुलिस कर्मी युवक को नीचे उतारने का प्रयास करते कि इससे पूर्व ही विक्षिप्त युवक ने हर-हर गंगे बोलते हुए ऊपर से छलांग लगा दी। मुंह के बल टावर के पास खेत में गिरने से युवक अचेत हो गया।
 
पुलिस कर्मियों ने उसे अपने वाहन में लादकर खटीमा नागरिक चिकित्सालय के लिए रवाना हुए। ग्रामीणों के द्वारा आपातकालीन वाहन 108 को भी घटना की सूचना दे दी थी। रास्ते में मिले 108 वाहन को पुलिस ने सौंप दिया।

नागरिक चिकित्सालय पहुंचते ही चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से पिता बलवंत सिंह, मां कलावती, छोटा भाई शिवकुमार, प्रदीप सिंह, कमल सिंह व बहन ज्योति का रो-रो कर बुरा हाल है।

परिजनों व ग्रामीणों ने बताया कि युवक पिछले छह साल से मानसिक बीमारी से ग्रस्त था। जिसका उपचार भी कराया गया था। मृतक के पिता बलवंत सिंह के पास मात्र एक एकड़ जमीन है और मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें