फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अच्छे लोगों का समाज और राजनीति में आगे आना जरूरी: मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत

Sat, 11 Jan 2020 08:20 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • स्वामी विवेकानंद की 157 वीं जयंती पर हुआ उत्तराखंड यंग लीडर्स कान्क्लेव
  • युवा भारत की ताकत हैं भारत करेगा दुनिया का मार्गदर्शन
  • पीड़ितों को शरण देना भारत की परंपरा सीए का विरोध निराधार
विज्ञापन
त्रिवेंद्र सिंह रावत - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि अच्छे लोगों को समाज व राजनीति में आगे आना चाहिए। सज्जन शक्ति को जाग्रत किए जाने की जरूरत है। राजनीतिक इच्छा शक्ति जब सोच के साथ जुड़ जाती है तो समाज व देश हित में निर्णय होते हैं। मुख्यमंत्री ओएनजीसी सभागार में आयोजित उत्तराखंड यंग लीडर्स कान्क्लेव को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


स्वामी विवेकानंद की 157 वीं जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें शोधार्थी बनाना होगा। स्वयं के अंदर झांकना होगा। सब कुछ हमारे भीतर ही है। स्वामी विवेकानंद जी ने दुनिया को भारतीय दर्शन से अवगत कराया। हमें अपनी इस महान परंपरा व पूर्वजों पर गर्व करना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत युवाओं का देश है।

युवा ही भारत की ताकत हैं। जहां दुनिया के देश बूढ़े हो रहे हैं जबकि हमारे यहां सबसे अधिक युवा हैं। आने वाले समय में भारत दुनिया का मार्गदर्शन करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि लोग कहते हैं कि राजनीति प्रदूषित हो गई इसमें अपराधी लोग आ गए, सवाल किया कि क्यों नही आएंगे अपराधी लोग, एमएलए व प्रधान की सीट तो खाली रहेगी नहीं। जब अच्छे लोग सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों से दूर हो जाएंगे तो राजनीति कैसे साफ सुथरी होगी।
विज्ञापन


उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने कहा कि इस उत्तराखंड यंग लीडर्स कान्क्लेव में युवाओं से विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर चर्चा की जायेगी। उत्तराखंड प्रगति के पथ पर कैसे और अग्रसर हो सकता है। इस पर मंथन किया जायेगा। कान्क्लेव में युवाओं के सुझाव भी लिये जायेंगे। देश एवं राज्य के विकास के लिए युवाओं को सही दिशा देना जरूरी है। यदि मुखिया की साख ठीक है तो परिवार ठीक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने मुख्यमंत्री जी के कार्यों की सराहना की है।

विज्ञापन

देव संस्कृति विश्वविद्यालय हरिद्वार के प्रति कुलपति डॉ चिन्मय पाण्ड्या ने कहा कि उत्कृष्ट उत्तराखंड के संकल्प को लेकर किये जा रहे इस कान्क्लेव से युवाओं को अपने विचारों की अभिव्यक्ति का पूरा मौका मिलेगा। कोई भी देश एवं राज्य तभी उत्कृष्ट हो सकता है जब हम दूसरों के प्रति सम्मान का भाव रखेंगे। युवाओं का देश के प्रति जिम्मेदार होना जरूरी है।

जैसा व्यवहार हम स्वयं के प्रति चाहते हैं वैसा ही व्यवहार हमें अन्य लोगों के प्रति करना होगा। उन्होंने कहा कि हमें स्वामी विवेकानन्द  द्वारा दिये गये संस्कारों को आगे बढ़ाने की जरूरत है। कार्यक्रम में मेयर सुनील उनियाल गामा, विधायक खजान दास, उच्च शिक्षा उन्नयन समिति की उपाध्यक्ष दीप्ति रावत, अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, प्रमुख सचिव आनन्द वर्द्धन, डीजीपी अनिल कुमार रतूड़ी, पलायन आयोग के उपाध्यक्ष एसएस नेगी, सचिव दिलीप जावलकर विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपति उपस्थित रहे।   

मुख्यमंत्री ने कहा युवा हनुमान से सीखें प्रबंधन  

मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं को प्रबंधन हनुमान से सीखना चाहिए। वे अपने हर काम में सफ ल रहते थे। वे हर काम को राम का काम मान कर करते थे। और जब तक काम हो नहीं जाता विश्राम नहीं करते थे। स्वामी विवेकानंद जी ने भी हमें उठो जागो और लक्ष्य प्राप्त होने तक न रुको का मंत्र दिया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि निराशा का भाव नहीं आना चाहिए। काम तो आशा के संचार से ही हो सकता है। 

युवा संकल्प के साथ आगे बढ़े और गलत का प्रतिकार करें 

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज शिक्षा है, लेकिन संस्कार नहीं हैं। महिलाओं से दुराचार के मामलों में 90 प्रतिशत से अधिक परिचित होते हैं। इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए हमें संकल्प लेना चाहिए कि सुधार की पहल स्वयं से व परिवार से करेंगे। गलत का प्रतिकार करेंगे। 

षडयंत्र के तहत देश में अशांति फैलाने हो रहा प्रयास

मुख्यमंत्री ने कहा कि वसुधैव कुटुम्बकम हमारी परंपरा व संस्कृति रही है। भारत ने समय-समय पर दुनिया भर से पीड़ित संप्रदायों को शरण दी है। सीएए में भी पीड़ितों को नागरिकता देने की बात कही गई है। इसका विरोध कुछ लोगों द्वारा निराधार ही किया जा रहा है। षडयंत्र के तहत देश में अशांति फैलाने का प्रयास किया जा रहा है।  

देहरादून में 75 प्रतिशत प्लास्टिक कचरा हुआ कम

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक का जो आह्वान किया है उसमें युवाओं को अपनी भागीदारी निभानी चाहिए। देहरादून में प्लास्टिक कचरा 75 प्रतिशत कम हो गया है। 

गंगा की निर्मलता के लिए अनशन ठीक नहीं

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि गंगा की निर्मलता के लिए किसी का अनशन पर बैठना ठीक नहीं है। अनशन पर बैठने के बजाय शहर और गांवों में जाकर गंगा की स्वच्छता के प्रति सजग रहने के लिए लोगों को जागरूक करना चाहिए। वहीं ठंड से प्रदेश में दो लोगों की मौत के सवाल पर उन्होंने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी। सीएए के सवाल पर कहा कि यह नागरिकता लेने वाला नहीं देने वाला संशोधन है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें