फरीदाबाद ज्योतिष संघ की ओर से मसूरी में आयोजित तीन दिवसीय एशियन एस्ट्रो मीट-2022 का रविवार को समापन हो गया। एस्ट्रो मीट में ज्योतिषाचार्यों ने ग्रह नक्षत्रों के प्रभाव पर अनुभव और शोध साझा किए।
ज्योतिषाचार्यों ने कहा कि मनुष्य जीवन में वास्तु शास्त्र भोजन की तरह जरूरी है। अध्यात्म, सनातन संस्कृति को फैलाकर ज्योतिष के प्रति फैली भ्रांतियों को दूर किया जा सकता है। आध्यात्मिक गुरु जितेंद्र शर्मा ने कहा कि लोग अध्यात्म को भूलते जा रहे हैं। हमें सनातन धर्म की मूल संस्कृति से युवा पीढ़ी को जोड़कर आगे बढ़ना होगा। फरीदाबाद की ज्योतिषाचार्य शालिनी ने कहा कि वर्क फ्रॉम होम के नए सिस्टम के चलते लोग अपने कार्यालय को घर ले आए और इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं का उपयोग कर रहे हैं, जिससे घर की सकारात्मक ऊर्जा समाप्त हो रही है।
इस अवसर पर ज्योतिष संघ के मुख्य संस्थापक आचार्य गिरधारी ग्रोवर, सुनील सचदेवा, पवन धीमन, मनोज जैन, अश्विनी शर्मा, जितेंद्र शर्मा, अमरनाथ, सुमन कोहली, शालिनी गुगनानी, वंदना शर्मा, श्रीलंका के डॉ. रंजीथ ओपाथा, राज शर्मा, सुहास डोगरी, डॉ. ललिता कश्यप, इंद्र कश्यप, सुरिंदर कपूर, डॉ. वाल्मीकि प्रसाद, डॉ. जसविंदर कौर, राशी साहनी शर्मा, संजय नंदा, सुमित अरोरा मौजूद रहे।