फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांधी पार्क में म्यूजिकल फाउंटेन का लुत्फ ले सकेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। गांधी पार्क में लोग अब म्यूजिकल फाउंटेन का लुत्फ भी उठा सकेंगे। अमृत योजना के तहत यहां म्यूजिकल फाउंटेन लगा दिया गया है। इसमें गढ़वाली-कुमाऊंनी गीतों के साथ ही देशभक्ति से ओतप्रोत गीत बजेंगे।
विज्ञापन

अमृत योजना के तहत डेढ़ करोड़ से गांधी पार्क के सौंदर्यीकरण का कार्य चल रहा है। जो अप्रैल तक पूरा हो जाएगा। फेज-2 के तहत पार्क में म्यूजिकल फाउंटेन भी लगा दिया गया है। इसके अलावा ओपन जिम, जॉगिंग ट्रैक आदि का कार्य पूरा किया जा चुका है। अमृत योजना के नोडल अफसर आशीष कठैत ने बताया कि म्यूजिकल फाउंटेन में पहाड़ी गीतों के अलावा देशभक्ति आदि के गीत सुनाई देंगे। फेज-2 का कार्य अप्रैल में खत्म होने के बाद गांधी पार्क में सैर-सपाटा करना काफी बेहतर हो जाएगा। लोग परिवार के साथ पार्क में आकर लुत्फ उठा सकेंगे। अमृत योजना के तहत गांधी पार्क में बच्चों के लिए चिल्ड्रेन पार्क भी बनाया गया है।
---
गांधी पार्क में म्यूजिकल फाउंटेन लगा दिया गया है। बाकी कार्य पूरे होने के बाद पार्क व्यवस्थित हो जाएगा। अराजकतत्व यहां न घुस सकें, इसके लिए भी प्लानिंग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-विनय शंकर पांडेय, नगर आयुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें