फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरटीओ ने चलाया शहर में अभियान,45 वाहन चालकों के डीएल निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। जिलाधिकारी के निर्देश पर शनिवार को आरटीओ ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लघंन करने वाले 45 वाहन चालकों के डीएल तीन माह के लिए निलंबित किए गए। आरटीओ डीसी पठोई ने कहा कि अभियान लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में शुक्रवार को सड़क सुरक्षा एवं दुर्घटना न्यूनीकरण की बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में जिलाधिकारी देहरादून द्वारा जनपद में बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता जताते हुए आरटीओ को दोपहिया वाहनों और चार पहिया वाहनों की चेकिंग कर बिना हेलमेट, सीट बेल्ट न बांधने वाले, ओवरलोडिंग, तेज गति से वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। इसके बाद आरटीओ डीसी पठोई के निर्देश पर शनिवार को शहर में राजपुर रोड, हरिद्वार बाईपास, चकराता रोड, हरिद्वार रोड, शिमला बाईपास, रायपुर रोड के साथ ही विकासनगर, कालसी और ऋषिकेश में टीमें बनाकर अभियान चलाया। आरटीओ ने बताया कि अभियान के दौरान कुल 45 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनका ड्राइविंग लाइसेंस तीन माह के लिए निलंबित कर दिया गया है। जिले में अभियान 15 मार्च को भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें