फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंत मोहनदास को लेकर CM योगी आदित्यनाथ भी परेशान, उठाया बड़ा कदम

Wed, 20 Sep 2017 09:24 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महंत मोहनदास को खोजने की विशेष जिम्मेदारी आईजी एसटीएफ अमिताभ यश को सौंपी है। यूपी के मुख्यमंत्री खुद संत समाज के साथ ही उत्तराखंड से ताल्लुक रखते हैं। ऐसे में वह महंत के लापता होने पर चिंतित हैं। हरिद्वार के संत समाज ने भी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से महंत को ढूंढने के लिए संपर्क साधा है।  इसलिए सीएम आदित्यनाथ ने एसटीएफ के आईजी अमिताभ यश को महंत को खोज निकालने की बागडोर सौंपी है।  
विज्ञापन


आईजी एसटीएफ ने अमिताभ यश ने बताया कि रेलवे लाइन को चेक करा लिया गया है और जहरखुरानी के पहलू पर भी एसटीएफ जांच कर चुकी है। मेरठ के उस रेलवे स्टेशन पर सीसीटीवी कैमरे नहीं है, जिसके आसपास महंत का मोबाइल फोन स्विच ऑफ हुआ था। महंत इस महीने में मेरठ में दो दिन ठहरे थे, लेकिन उनके परिचित के बारे में पता नहीं चल सका है। बकौल आईजी कि एसटीएफ हर पहलू पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें