फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंत मोहनदास का नहीं लगा सुराग, अब ज्योतिषियों के भरोसे है करीबी

Wed, 20 Sep 2017 09:15 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
महंत मोहनदास
विज्ञापन
पांच दिन गुजरने के बाद भी श्री पंचायती बड़ा अखाड़ा उदासीन के कोठारी महंत मोहनदास के नहीं मिलने पर उनके सिपहसालार ज्योतिषियों की चौखट पर पहुंच गए हैं। दो दिन में अब तक जाने माने दस ज्योतिषाचार्य महंत मोहनदास की कुंडली बांच चुके हैं।
विज्ञापन


हर किसी ने यह दावा किया है कि महंत मोहन दास ठीकठाक हैं।  ज्योतिषाचार्यों के इस दावे से उनके सिपहसालार उत्साहित भले ही हैं लेकिन महंत के नहीं मिलने की मायूसी भी उनके चेहरे पर पसरी है।

यूपी और उत्तराखंड की एसटीएफ, पुलिस और एसओजी की एक्सरसाइज भले ही चल रही हो लेकिन महंत के करीबी उनकी कुशलक्षेम को लेकर चितिंत हैं, लिहाजा अब वे ज्योतिषियों का भी सहारा ले रहे हैं।
विज्ञापन


अखाड़े के सूत्रों ने बताया कि हरिद्वार में दो दिनों में तीन-चार ज्योतिषियों से इस बारे में संपर्क किया जा चुका है। हर ज्योतिषी ने बाबा के ठीक ठाक होने का दावा किया है। हालांकि महंत के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। महंत के करीबी प्रॉपर्टी डीलर भूपेंद्र कुमार की मानें तो निजी स्तर पर हर संभव कोशिश कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें