फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनी छात्रों के दल का योग प्रशिक्षण शुरू

Sun, 29 Jan 2017 12:09 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
yoga - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के मानव चेतना एवं योग विज्ञान की ओर से विदेशियों के लिए योग प्रशिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हो गया।
विज्ञापन


इस दौरान विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. विनोद कुमार ने कहा कि देश और दुनिया में योग के नाम पर गुरुकुल कांगड़ी पहला विश्वविद्यालय है। यहां विश्व में योग को स्नातक, स्नातकोत्तर एवं पीएचडी में एक विषय के रूप में सबसे पहले शुरू किया है।

सात चीनी विदेशी छात्राओं को योग को वैदिक परंपरा के साथ जोड़ा गया। यह विदेशी चीनी छात्रा यौगिक क्रियाओं को सीखकर अपने देश में गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय का प्रचार-प्रसार करेंगे। मानव चेतना एवं योग विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. ईश्वर भारद्वाज ने कहा कि विश्वविद्यालय में योग प्रशिक्षण लेने वाला चीन से आना वाला यह छठवां दल है। इस दल का नेतृत्व गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय का पूर्व छात्र शक्ति कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


समारोह का प्रारंभ प्रो. सोमदेव शतांशु ने किया। जबकि कुलसचिव ने मेहमानों का मार्ल्यापण कर स्वागत किया।

इस अवसर पर शक्ति, ली छुअन येन, चन चिंग चिंग, रोजा, चांग लिंग युएन, शाओ आई छिंग, फांग पाओ चिअ, प्रो राजेंद्र अग्रवाल, डा. राकेश गिरि, डा. सुरेंद्र त्यागी, डा. आरकेएस डागर, डा. योगेश्वर, डा. उधम सिंह, डा. अजय मलिक, डा. शिवकुमार चौहान, डा. राजीव शर्मा, डा. निष्कर्ष, उदित कुमार, दीपक आनंद, योगेंद्र आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन डा. राकेश गिरि ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें