फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri Garhwal: थत्यूड़-मसूरी रोड पर कार दुर्घटनाग्रस्त, शादी समारोह से लौट रहे योग शिक्षक की मौत

Fri, 28 Nov 2025 12:53 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी गढ़वाल

सार

थत्यूड़-मसूरी रोड पर एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। शादी समारोह से लौट रहे योग शिक्षक इस हादसे में मौत हो गई।
विज्ञापन
कार हादसे में शिक्षक की मौत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थत्यूड़ तहसील के अंतर्गत थत्यूड़–मसूरी–देहरादून मोटर मार्ग पर सटागाड़ के निकट देर रात एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार अमित पवार (32 वर्ष), पुत्र सबल सिंह पवार, निवासी ग्राम अलमस की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


अमित पंवार अलमस गांव से ओडारसू गांव में एक शादी समारोह में गए थे। देर रात वह वापस अपने गांव लौट रहे थे, तभी लगभग 4 किलोमीटर दूर सटागाड़ के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई।

दुर्घटना का पता सुबह तब चला जब बाजार क्षेत्र से कुछ स्थानीय लोग मॉर्निंग वॉक पर निकले। उन्होंने हादसे की सूचना थाना थत्यूड़ पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और 108 एंबुलेंस सेवा की मदद से अमित पवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थत्यूड़ पहुंचाया।
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...राजाजी टाइगर रिजर्व:  सात हाथियों की मार्मिक कहानियां...जगाई नई उम्मीद, चिल्ला जोन में शुरू हो पाई हाथी सफारी
विज्ञापन


थानाध्यक्ष महावीर रावत ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। शव का पोस्टमार्टम सिविल अस्पताल मसूरी में किया जाएगा।
अमित पवार मसूरी के प्रसिद्ध सेंट जॉर्ज स्कूल में योग शिक्षक के रूप में कार्यरत थे और परिवार के इकलौते कमाऊ सदस्य थे। दुर्घटना की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। माता-पिता अपने इकलौते बेटे की मौत से गहरे सदमे में हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें