फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Uttarakhanad : देहरादून समेत चार जिलों में आज भी बारिश का यलो अलर्ट, अगले पांच दिन चलेगा सिलसिला

Thu, 03 Jul 2025 01:25 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून

सार

मौसम विज्ञान विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक यलो अलर्ट वाले चारों जिलों के अधिकांश हिस्सों में बारिश के कई दौर देखने को मिल सकते हैं।
विज्ञापन
file pic - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दून, टिहरी, नैनीताल और चंपावत जिले में बृहस्पतिवार को भी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में बिजली चमकने के साथ तेज दौर की बारिश की संभावना है।

विज्ञापन


मौसम विज्ञान विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक यलो अलर्ट वाले चारों जिलों के अधिकांश हिस्सों में बारिश के कई दौर देखने को मिल सकते हैं। मौसम विज्ञानी रोहित थपलियाल के मुताबिक अगले पांच दिनों तक बारिश का दौर जारी रहेगा। कुछ पर्वतीय हिस्सों में तीव्र बौछार की भी स्थिति देखने को मिल सकती है।

दून में हल्की बारिश के बाद धूप निकलने से पारा 2.5 डिग्री बढ़ा
राजधानी में बुधवार को हल्की बारिश के बाद धूप निकलने से अधिकतम तापमान में 2.5 और न्यूनतम तापमान में 1.1 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। वहीं, आने वाले दिनों में कई दौर की बारिश की संभावना भी जताई गई है। 
विज्ञापन


मौसम विज्ञानी रोहित थपलियाल के मुताबिक देहरादून में अगले पांच दिनों तक भारी बारिश की संभावना है। बृहस्पतिवार को भी दून में गर्जन के साथ कई दौर की बारिश देखने को मिल सकती है। ऐसे में अधिकतम तापमान में 1.4 डिग्री की गिरावट का अनुमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें