फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यतींद्र दिलाएंगे गढ़वाल के 52 गढ़ों को पहचान

Fri, 14 Mar 2014 12:59 PM IST
नलिनी गुसाईं/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
वीरों, भड़ों और 52 गढ़ों के देश के तौर पर जाने जाने वाले गढ़वाल को देश-दुनिया में पहचान दिलाने का बीड़ा अब टीवी सीरियल डायरेक्टर यतींद्र रावत उठाने वाले हैं।
विज्ञापन


मूलत: पौड़ी निवासी यतींद्र इन दिनों सावधान इंडिया, यूपी फाइट्स बैक का निर्देशन कर रहे हैं। अमर उजाला से फोन पर बातचीत में यतींद्र ने बताया कि वह सतपुली के गुडिंड गांव से हैं।

पढ़ें, इस शर्मनाक करतूत से रुड़की में फिर हो सकता था बवाल

वर्ष 1997 में दूरदर्शन पर बाप से बड़ा रुपया धारावाहिक से उन्होंने निर्देशन की शुरुआत की। इसके बाद दूरदर्शन के लिए ही युग बनाया।

इनके अलावा वह शक्तिमान, तलाक क्यों, घर एक मंदिर, कारवां एक तलाश, सौतेली मर्यादा, नेन्सी आदि धारावाहिकों का निर्देशन कर चुके हैं।

पढ़ें, मासूम की अस्मत लूटने वाला कांग्रेसी नेता गिरफ्तार

मुंबई में टीवी की दुनिया में रम चुके यतींद्र बताते हैं कि अब अपने पहाड़ के लिए कुछ करने का मौका आ गया है। बताया कि गढ़वाल 52 ऐतिहासिक गढ़ों से मिलकर बना है।
विज्ञापन


लेकिन जागरूकता के अभाव में ये सभी गढ़ आज तक पहचान हासिल नहीं कर सके हैं। यतींद्र ने बताया कि वह हरेक गढ़ को दुनियाभर के सामने लाना चाहते हैं।

इसके लिए वह जल्द ही डॉक्यूमेंट्री बनाएंगे। कहा कि इससे न सिर्फ प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि यह युवाओं के रोजगार का भी जरिया बनेगा।

क्रिमिनल सीरियल से ले लेते हैं आइडिया
यतींद्र लाइफ ओके चैनल पर प्रसारित होने वाले अपराध आधारित सीरियल सावधान इंडिया की 14 कड़ियां निर्देशित कर चुके हैं। यतींद्र ने बताया कि इस सीरियल का मकसद लोगों को अपराध के प्रति जागरूक करना है।

लेकिन इसका दूसरा पहलू यह है कि इस तरह के नाटकों से अपराधी अपराध के तरीके सीखने लगते हैं। बताया कि इस सीरियल में अब तक उत्तराखंड सिर्फ एक बार दिखाया गया है।
विज्ञापन


पढ़ें, लोकसभा चुनावः नैनीताल में कांग्रेस का सूपड़ा 'साफ'

कहानी में कुछ पर्यटक मसूरी आते हैं। इसके अलावा उत्तराखंड की कोई कहानी नहीं है, क्योंकि अभी यहां अपराध उतने अधिक नहीं हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें