फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमानत पर रिहा हुए यशपाल बेनाम

Tue, 09 Sep 2014 07:12 PM IST
अमर उजाला, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
महिला द्वारा छेड़खानी, अश्लील हरकत करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार पूर्व विधायक और पौड़ी के नगर पालिका अध्यक्ष यशपाल बेनाम की जमानत अर्जी मंजूर कर ली गई है।
विज्ञापन


कोर्ट के आदेश के बाद उन्हें मंगलवार को जेल से रिहा कर दिया गया है। महिला के साथ छेड़खानी, अश्लील हरकत करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में नगर पालिका अध्यक्ष यशपाल बेनाम शनिवार से खाड्यूसैण जेल में बंद थे।

जमानत अर्जी लगाई थी
सोमवार को बचाव पक्ष के अधिवक्ताओं ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में उनकी जमानत की अर्जी लगाई थी। न्यायालय ने अर्जी पर सुनवाई के लिए मंगलवार की तिथि निर्धारित की थी।
विज्ञापन


सहायक अभियोजन अधिकारी दिग्पाल सिंह नेगी ने बताया कि मंगलवार को इस मामले में हुई सुनवाई के दौरान न्यायालय ने बेनाम को 25-25 हजार रुपये के दो जमानती और 25 हजार रुपये के निजी मुचलके पर रिहा करने के आदेश जारी किए। न्यायालय के आदेश पर उन्हें जेल से रिहा कर दिया गया है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें