फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस छोड़ी तो कचरे में फेंकी यशपाल आर्य की फोटो

Wed, 18 Jan 2017 03:03 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
yashpal arya
विज्ञापन
उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य का पार्टी छोड़ना कतिपय कार्यकर्ताओं को रास नहीं आया। नाराज कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस भवन में टंगी आर्य की फोटो उतारी और उसे कचरे में फेंक दिया।
विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने घटना से अनभिज्ञता जाहिर करते हुए कहा कि यदि ऐसा हुआ है तो दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।

मंगलवार सुबह कांग्रेस भवन में कुछ कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय के कक्ष में घुसे और यशपाल आर्य की फोटो को दीवार से हटा दिया। आर्य की  यह फोटो कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष होने के नाते कार्यालय कक्ष में लगा था। नाराज कार्यकर्ता आर्य के भाजपा में जाने से इस कदर गुस्से में थे कि उनकी फोटो कचरे में फेंक दिया।

फोटो काफी समय तक कचरे में पड़ी रही। लेकिन जब पार्टी के कुछ नेताओं को आर्य की फोटो हटाने की जानकारी मिली तो उन्होंने तुरंत वहां से फोटो हटा दिया। पार्टी आशंकित थी कि विरोधी आर्य की फोटो के बहाने कहीं कांग्रेस को दलित विरोधी न ठहरा दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

किशोर उपाध्याय ने कहा घटना की जानकारी नहीं है

किशोर उपाध्याय ने इसका एलान भी किया। - फोटो : file photo
हालांकि, पार्टी नेताओं की काफी कोशिश के बाद भी घटना मीडिया से नहीं छुपाई जा सकी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय से आर्य का फोटो कचरे में डालने को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि घटना की उन्हें जानकारी नहीं है।

यदि ऐसा हुआ है तो ये कांग्रेस की संस्कृति नहीं है। जिसने भी ऐसा किया, उसके खिलाफ पार्टी कठोर कार्रवाई करेगी।

कांग्रेसियों में भिड़ंत
पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं में इस कदर तनाव है कि वे आपस में ही भिड़ रहे हैं। मंगलवार को कांग्रेस भवन में पार्टी के कार्यक्रम समन्वयक राजेंद्र शाह और जन शिकायत प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष याकूब सिद्दीकी के बीच कहासुनी हो गई। दोनों नेताओं को मुश्किल से कार्यकर्ताओं ने शांत किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें