फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनोत्री हाईवे: 13वें दिन भी रास्ता बंद, कई गांवों में नेटवर्क ठप, स्याना चट्टी कस्बे को किया जा रहा सुरक्षित

Fri, 05 Sep 2025 10:45 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, बडकोट ( उत्तरकाशी)

सार

यमुनोत्री हाईवे के न खुलने से मुश्किल बढ़ती जा रही है। क्षेत्रों में पिछले छह दिनों से बिजली और नेटवर्क सुविधा भी ठप पड़ी है।
विज्ञापन
यमुनोत्री हाईवे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लगातार बारिश के कारण यमुनोत्री हाईवे 13वें दिन भी नहीं खुल पाया है, जिससे यात्रियों और स्थानीय लोगों की परेशानी बढ़ गई है। स्यानाचट्टी से आगे करीब चार स्थानों पर हाईवे बंद है जिसे खोलने का काम जारी है। हालांकि जंगलचट्टी में पहाड़ी से लगातार गिर रहे बोल्डरों के कारण सड़क खोलना एक बड़ी चुनौती बना हुआ है।

सड़क मार्ग बाधित होने के कारण यमुनोत्री धाम और गीठ पट्टी के कई गांवों में राशन सामग्री की आपूर्ति रुक गई है। वहीं इन क्षेत्रों में पिछले छह दिनों से बिजली और नेटवर्क सुविधा भी ठप पड़ी है जिससे लोगों को अंधेरे में रातें गुजारनी पड़ रही हैं और संचार में भी भारी दिक्कत आ रही है। स्थानीय नेताओं और ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द हाईवे और बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarkashi: हर्षिल में तेलगाड के मुहाने पर टूटा पहाड़, झील बनने का खतरा बना, अलर्ट के बीच फिर दहशत का माहौल
विज्ञापन


इसके साथ ही आपदा प्रभावित क्षेत्रों में रसोई गैस सिलेंडर और अन्य आवश्यक सामग्री पहुंचाने का भी अनुरोध किया है। अपर जिलाधिकारी मुक्ता मिश्र ने भी बृहस्पतिवार को स्यानाचट्टी क्षेत्र का निरीक्षण कर अधिकारियों को समन्वय बनाकर जल्द से जल्द आवश्यक सुविधाएं बहाल करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


संबंधित वीडियो-

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें