फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंडः बारिश से बंद हुए यमुनोत्री हाईवे पर फंसे यात्री, उफान पर आए नदी नाले

Sun, 29 Jul 2018 11:37 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,उत्तरकाशी (गंगोत्री)
विज्ञापन
River canals - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

बारिश से उत्तराखंड में यमुनोत्री हाईवे सहित कई मार्ग बंद हो गए है। आवाजाही ठप होने से कई यात्री हाईवे पर फंसे है।

विज्ञापन


यमुनोत्री हाईवे डबरकोट मे बंद होने के कारण ओजरी कुनसाला पैदल रास्ता भी चँदोया खडड में बंद है। जबकि नदियों के उफान पर होने से आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है। यमुनोत्री हाईवे पर यात्री फंसे हुए है। जबकि यमुनोत्री की ओर आ रहे कई यात्रियों को वहीं रोक दिया है।
विज्ञापन


देहरादून बडकोट हाईवे नैनबाग के बंद रहने से अभी यमुना घाटी में समाचार पत्र के वाहन भी नहीं पहुंचे। दूसरी ओर नैनबाग देहरादून हाइवे खरसोन क्यारी से आगे सिलेसु बैंड पर मलवा आने से मार्ग बंद हो गया है। मौके पर पहुंची जेसीबी ने मार्ग से मलवा हटाने का काम शुरू कर दिया है। जगह जगह से मार्ग बंद होने के कारण आवाजाही रुकी हुई है। वहीं लखवाड़ ओर जुडडो में भी मार्ग बंद है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें