फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamunotri Highway: हादसे का शिकार हुआ यात्रियों का वाहन, खिड़की तोड़ अंदर घुसा बोल्डर, एक की मौत, कई घायल

Wed, 09 Aug 2023 10:35 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, बडकोट (उत्तरकाशी)

सार

यमुनोत्री हाईवे के पास से गुजर रहे यात्रियों का वाहन हादसे का शिकार हो गया। भारी बोल्डर वाहन के ऊपर गिरने से कई यात्री घायल हो गए जबकि कुछ की हालत गंभीर है। 
विज्ञापन
यमुनोत्री हाईवे के पास बस पर गिरा बोल्डर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यमुनोत्री हाईवे ओजरी डाबरकोट स्लाइड्स जोन के पास से गुजर रहे एक यात्री वाहन पर अचानक भारी मलबा बोल्डर गिर गया। चट्टानी बोल्डर गाड़ी की खिड़की तोड़कर अंदर घुस गया, जिससे एक यात्री की मौत हो गई, जबकि कई घायल हो गए।

विज्ञापन


बारिश और मलबा गिरने के चलते यमुनोत्री हाईवे पर आवाजाही मुश्किल बनी हुई है। बुधवार सुबह ओजरी डाबरकोट में वाहनों की आवाजाही शुरू होने के कुछ ही देर में एक यात्रा वाहन पत्थर बोल्डर की चपेट मेंआ गया, जिससे एक यात्री की मौत हो गई जबकि कई यात्री घायल हो गए।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand:  गौरीकुंड में भारी भूस्खलन, मलबे में दबे तीन बच्चों को निकाला, दो की मौत, कोटद्वार में फंसी बस
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में एक हैदराबाद की 30 वर्षीय पायल की मौत हो गई। जबकि 20 वर्षीय मुम्बई निवासी क़ृष्णा गंभीर रूप घायल है। अन्य यात्रियों को भी चोटें आई हैं। घटना के बाद पुलिस ने दोनों ओर वाहनों को सुरक्षित स्थानों पर रोका। घायलों को बडकोट सीएचसी लाया जा रहा है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें