फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamunotri Dham:  यमुनोत्री जाते समय राजस्थान के तीर्थयात्री की हार्ट अटैक से मौत, धाम में अब तक गई छह की जान

Fri, 15 May 2026 06:55 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, बड़कोट(उत्तरकाशी)

सार

तीर्थयात्री यमुनोत्री धाम की यात्रा पर जा रहे थे। इस दौरान जानकीचट्टी स्थित स्वास्थ्य केंद्र के पास उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
यमुनोत्री धाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यमुनोत्री धाम की यात्रा पर जाते समय राजस्थान के एक तीर्थ यात्री की जानकीचट्टी में हार्ट अटैक से मौत हो गई।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, राजस्थान निवासी कल्याण सिंह (71) पुत्र बापू सिंह, निवासी मुनीम मोहल्ला, चेचट कोटा राजस्थान, यमुनोत्री धाम की यात्रा पर जा रहे थे। इसी दौरान जानकीचट्टी स्थित स्वास्थ्य केंद्र के निकट उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई।
विज्ञापन


Uttarakhand Rainfall: टिहरी में भारी बारिश से तबाही; बिलौन्दी पुल के पास कई दुकानों में घुसा पानी और मलबा
विज्ञापन


साथ में मौजूद यात्रियों ने उन्हें तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जानकीचट्टी भेजा, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉ. अखिल राणा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि तीर्थ यात्री को अस्पताल लाया गया था, लेकिन तब तक उनकी मृत्यु हो चुकी थी। बता दें कि इस यात्रा काल के दौरान यमुनोत्री यात्रा मार्ग पर अब तक हार्ट अटैक से छह तीर्थ यात्रियों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें