फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: सेलाकुई में श्रमिकों का हंगामा, दून-पांवटा हाईवे पर लगा जाम, पुलिस ने लाठी फटकार कर किया तितर-बितर

Fri, 15 May 2026 03:07 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर।

सार

 वेतन वृद्धि और ओवरटाइम भुगतान को लेकर श्रमिकों का आक्रोश सड़कों पर दिखा। 
विज्ञापन
श्रमिकों का हंगामा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वेतन वृद्धि और ओवरटाइम भुगतान की मांग को लेकर कई कंपनियों के कर्मचारियों ने आज शुक्रवार को कार्य बहिष्कार किया। सेलाकुई औद्योगिक क्षेत्र में कर्मचारियों के प्रदर्शन से माहौल तनावपूर्ण हो गया। हाथों में तख्तियां लेकर प्रदर्शन कर रहे डिक्सन कंपनी के कर्मचारी दून-पांवटा राजमार्ग पर पहुंच गए, जिससे हाईवे पर जाम लग गया।

विज्ञापन


आखिर में स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने लाठी फटकार कर कर्मचारियों को तितर-बितर किया। उधर, विंडलास बायोटेक लिमिटेड के कर्मचारियों ने भी कार्य बहिष्कार कर कंपनी परिसर के बाहर धरना शुरू कर दिया। कर्मचारी वेतन वृद्धि, ओवरटाइम भुगतान समेत अन्य मांगों के निस्तारण की मांग कर रहे हैं।

ये भी पढे़ं...Badrinath Dham: नीलकंठ पर्वत की तलहटी के पास ध्यान गुफा में साधनारत हैं धीरेंद्र शास्त्री, 26 से करेंगे कथा

कर्मचारियों ने नारेबाजी करते हुए प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया। कंपनी प्रबंधन कर्मचारियों को समझाने का प्रयास करता रहा। स्थिति को देखते हुए सेलाकुई थाने से पुलिस बल मौके पर तैनात किया गया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें