यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आए एक श्रद्धालु की शुक्रवार को मौत हो गई। वहीं, यमुनोत्री धाम की यात्रा के दौरान मृतकों की संख्या 18 पहुंच गई है। बदरीनाथ हाईवे पर हादसा: भनेरपानी में पहाड़ी से छिटककर बस के ऊपर गिरा बोल्डर, कानपुर की महिला श्रद्धालु की मौत स्वास्थ्य केंद्र जानकीचट्टी के डॉ. अखिल राणा के अनुसार, देर शाम अंडमान-निकोबार के पीके दंडा राव(44) को अचेतावस्था में स्वास्थ्य केंद्र लाया गया था। तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।इसकी सूचना पुलिस को दी गई है।